• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल शर्मसार: श्मशान घाट से चोरी हुई महिला की अस्थियां, बेटे को नहीं मिली मां की अंतिम निशानी

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

श्मशान घाट को समाज अंतिम समय का साक्षी और आत्मिक शांति का द्वार मानता है। अगर श्मशान घाट से असुरक्षा और अमानवीयता का ऐसा दृश्य सामने आए, तो यह केवल एक घटना नहीं रह जाती, बल्कि पूरे तंत्र और समाज के लिए शर्मनाक सवाल खड़े कर देती है।

श्मशान घाट से अस्थियां चोरी

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के चंबाघाट श्मशान घाट से सामने आई यह घटना ऐसी ही है, जिसने न सिर्फ प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी गहरी चोट पहुंचाई है। श्मशान घाट से एक महिला की अस्थियां चोरी हो गई हैं।

सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर–5 की रहने वाली एक महिला का करीब दस दिन पहले निधन हुआ था। परिजनों ने पूरी श्रद्धा और हिंदू परंपराओं के अनुसार चंबाघाट श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया।

लॉकर में रखी थी अस्थियां

इसके बाद उनकी अस्थियों को एक कलश में संजोकर अस्थि लॉकर में इस विश्वास के साथ रखा गया कि शुभ मुहूर्त पर हरिद्वार जाकर गंगा में उनका विसर्जन किया जाएगा। यह वह क्षण होता है, जब परिवार पहले से ही असहनीय दुख से गुजर रहा होता है और आस्था ही उसका एकमात्र सहारा बनती है।

गुरुवार की सुबह जब परिजन अपनी मां की अस्थियां लेने श्मशान घाट पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्थि लॉकर का ताला टूटा हुआ था और भीतर रखा कलश गायब था।

पीतल की थाली और लोटा भी गायब

इतना ही नहीं, चोरों ने वहां रखी पीतल की थाली और लोटे जैसे धार्मिक बर्तनों को भी उठा लिया। यह घटना केवल आर्थिक नुकसान नहीं थी, बल्कि परिजनों के लिए उनके जख्मों को दोबारा कुरेदने जैसा दर्दनाक अनुभव था। जिस मां को उन्होंने पूरे सम्मान के साथ विदा किया था, उसकी अंतिम निशानी तक सुरक्षित नहीं रह पाई।

You may also likePosts

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

यह घटना चंबाघाट श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हैरानी की बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब इस स्थान को लेकर लापरवाही और अव्यवस्था उजागर हुई हो। इससे पहले भी यहां ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां एक जीवित महिला का डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था।

परिवार को सौंपा अजनबी का शव

लॉकडाउन के दौरान तो हद तब हो गई थी, जब एक परिवार को अंतिम संस्कार के लिए किसी अजनबी का शव सौंप दिया गया। इन घटनाओं के बावजूद प्रशासन ने श्मशान घाट की सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत नहीं समझी।

लोगों का कहना है कि श्मशान घाट वह स्थान है, जहां व्यक्ति और परिवार अंतिम विदाई के समय शांति, सम्मान और सुरक्षा की उम्मीद करता है। लेकिन चंबाघाट में हालात इसके बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं। न पर्याप्त सुरक्षा कर्मी, न निगरानी के साधन और न ही जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की व्यवस्था।

उठ रहे कई सवाल

यह मामला सिर्फ अस्थियों की चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मृतकों की गरिमा और जीवितों की भावनाओं के साथ क्रूर मजाक है। अब लोगों का सवाल यह है कि-

प्रशासन इस संवेदनशील प्रकरण को कितनी गंभीरता से लेता है? क्या दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा दी जाएगी?क्या श्मशान घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे? क्या यह घटना भी फाइलों में दबकर रह जाएगी और किसी और परिवार को इसी पीड़ा से गुजरना पड़ेगा?

 

Share160SendTweet100
Previous Post

पुलिस नाके के दौरान 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ सरकारी कर्मचारी समेत 2 गिरफ्तार

Next Post

नाहन में उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ हिमेंद्र बाली ने किया पुस्तक का विमोचन

Next Post
नाहन में उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ हिमेंद्र बाली ने किया पुस्तक का विमोचन

नाहन में उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ हिमेंद्र बाली ने किया पुस्तक का विमोचन

108-102 एम्बुलैंस कर्मी हड़ताल पर, लोगों को हो सकती है परेशानी

108-102 एम्बुलैंस कर्मी हड़ताल पर, लोगों को हो सकती है परेशानी

4 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश….

तस्कराें के मंसूबाें पर फिरा पानी, पुलिस ने ठिकाने लगाने से पहले पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App