• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

108-102 एम्बुलैंस कर्मी हड़ताल पर, लोगों को हो सकती है परेशानी

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

प्रदेश में शुक्रवार व शनिवार को रोगियों को जीवनदायिनी 108-102 एम्बुलैंस सेवाओं से महरूम होना पड़ेगा, क्योंकि 108-102 एम्बुलैंस कर्मियों की वीरवार शाम 8 बजे से 48 घंटों की हड़ताल शुरू हो गई है। मांगों को लेकर यह कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। यह कर्मचारी पहले भी आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन इनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इस बार सीटू के बैनर तले मांगों को लेकर मोर्चा खोलते हुए 25 से 27 दिसम्बर तक 48 घंटे की हड़ताल आरंभ हो गई है, जिससे एम्बुलैंस के पहिए पूरी तरह से थम गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल 25 दिसम्बर को रात 8 बजे से शुरू हो चुकी है और 27 को रात 8 बजे खत्म होगी।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें कर्मचारियों को हाईकोर्ट, सीजेएम कोर्ट व लेबर कोर्ट के द्वारा पारित न्यूनतम वेतन का भुगतान करने और कर्मचारियों को 12 घंटे कार्य करने पर डबल ओवर टाइम का भुगतान करने, कर्मचारियों की मानसिक प्रताड़ना तुरंत प्रभाव से बंद करने, कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाएं जैसे भविष्य निधि ग्रैच्युटी, छुट्टियों की त्रुटियों का उचित प्रावधान करने, कर्मचारियों को जीवीके-ईएमआरआई व मेडसवान फाऊंडेशन के एरियर का भुगतान करने, सभी प्रकार के श्रम कानूनों को लागू करने, कर्मचारियों के वेतन में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि करना आदि शामिल है।

एम्बुलैंस सेवा 102 और 108 के कर्मियों की शिकायतों का करें समाधान : जयराम

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एम्बुलैंस सेवा 102 और 108 के कर्मियों ने मांगों को लेकर सेवाएं रोकने के ऐलान से बहुत अराजकता हो सकती है। दोनों ही सेवाएं आपातकालीन हैं। इसके बंद होने से लोगों के जान पर बन आएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री से मेरा आग्रह है कि इस मामले पर गंभीरता से काम करें, जिससे एम्बुलैंस सेवाएं किसी भी हाल में प्रभावित न हों।

You may also likePosts

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

आप करती है कर्मियों का पूर्ण समर्थन : सुरजीत

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि इन कर्मचारियों की हड़ताल का आम आदमी पार्टी पूर्ण समर्थन करती है। आप कांग्रेस और भाजपा दोनों को चेतावनी देती है कि यह अन्याय हिमाचल की जनता के साथ नहीं होने देंगे। आप इन कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनकी जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

हड़ताल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जारी रहेगी 108 सेवाएं : शर्मा

प्रदेश में आपातकालीन सेवा 108 के संचालक मैडसवान फाऊंडेशन के मीडिया प्रभारी सुरेश शर्मा ने कहा कि 108 एवं 102 आपातकालीन एम्बुलैंस सेवाओं से जुड़े कुछ कर्मचारियों द्वारा यह हड़ताल की जा रही है और ऐसी किसी भी प्रकार की हड़ताल पूरी तरह अवैध है और इसका कोई वैधानिक आधार नहीं है। स्वास्थ्य विभाग व प्रदेश सरकार हड़ताल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी और 108 एम्बुलैंस सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि मेडसवान फाऊंडेशन अपने सभी कर्मचारियों से स्पष्ट अपील करता है कि वह किसी भी भ्रामक प्रचार या अवैध गतिविधियों से दूर रहें और अपने विवेक का प्रयोग करें और जनहित में आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखें। कानून के दायरे में रहकर संवाद ही किसी भी विषय का एकमात्र समाधान है।

 

 

Share160SendTweet100
Previous Post

नाहन में उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ हिमेंद्र बाली ने किया पुस्तक का विमोचन

Next Post

तस्कराें के मंसूबाें पर फिरा पानी, पुलिस ने ठिकाने लगाने से पहले पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

Next Post
4 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश….

तस्कराें के मंसूबाें पर फिरा पानी, पुलिस ने ठिकाने लगाने से पहले पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

शाहपुर में ”सफेद जहर” की खेप बरामद, पुलिस ने अमृतसर का तस्कर किया गिरफ्तार

शाहपुर में ''सफेद जहर'' की खेप बरामद, पुलिस ने अमृतसर का तस्कर किया गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस दंपति की बेटी ने मॉडलिंग में बनाई अलग पहचान, CM ने दी बधाई

हिमाचल पुलिस दंपति की बेटी ने मॉडलिंग में बनाई अलग पहचान, CM ने दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App