• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

एक साथ 4 घरों में सेंधमारी…कमरों में कैद किया परिवार; CCTV फुटेज देख लाेगाें के उड़े हाेश

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कटौहड़ खुर्द में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाया। वार्ड नंबर-4 में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया, लेकिन इस दाैरान वे हथियारों के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गए।

जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले राहुल शर्मा पुत्र वासुदेव शर्मा के घर को निशाना बनाया। चाेराें ने घर से एक ट्रंक उठाया और उसे खेतों में ले जाकर तोड़ा। ट्रंक में 5500 रुपए की नकदी रखी हुई थी, जिसे चुराकर वे फरार हो गए। इसके बाद चोर हरमेश चंद और विजय कुमारी के घरों की दूसरी मंजिल पर चढ़े। वहां उन्होंने अलमारियां तोड़ीं और पूरे घर का सामान बिखेर दिया, हालांकि इन दोनों घरों से किसी बड़ी चोरी की सूचना नहीं मिली है।

चोरों का हौसला इतना बुलंद था कि वे अंत में जगन्नाथ पुत्र मुंशी राम के घर में घुस गए। उन्होंने घर के सदस्यों को बाहर निकलने से रोकने के लिए 2 कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। गनीमत रही कि इसी दौरान घर के एक सदस्य की नींद खुल गई। अनहोनी की आशंका होते ही उसने दूसरे कमरे में सो रहे अपने पिता को फोन कर दिया। फोन की घंटी बजते ही चोर घबरा गए और मौके से भाग खड़े हुए।

You may also likePosts

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

घटना के बाद सामने आई सीसीटीवी फुटेज देख लाेगाें के हाेश उड़ गए। फुटेज में चोर हाथों में रॉड और पेचकस जैसे औजार लिए नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे। ग्राम पंचायत के उपप्रधान राजकुमार धीमान ने बताया कि रात करीब 3 बजे जब गांव वालों की नींद खुली तो उन्होंने चोरों की तलाश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार होने में कामयाब रहे। बाद में ग्रामीणों ने राहुल शर्मा के घर से चोरी हुआ ट्रंक खेतों से बरामद किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने पुष्टि की है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 13 दिसंबर की रात को पास की ग्राम पंचायत कुठियाड़ी में भी चोरों ने एक बंद मकान से 6 लाख के गहने और 1 लाख की नकदी चोरी की थी। पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Share160SendTweet100
Previous Post

23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौ/त, मायका पक्ष ने ससुराल पर लगाए आरोप, हाईवे किया जाम

Next Post

Mandi: 108 और 102 एंबुलैंस कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच आत्मदाह का प्रयास, मची अफरा-तफरी

Next Post
Mandi: 108 और 102 एंबुलैंस कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच आत्मदाह का प्रयास, मची अफरा-तफरी

Mandi: 108 और 102 एंबुलैंस कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच आत्मदाह का प्रयास, मची अफरा-तफरी

हिमाचल: रक्षाबंधन से पहले 22 वर्षीय युवक ने छोड़ी दुनिया; घर के पास इस हाल में मिली देह

छठी की छात्रा ने कमरे में लगा लिया फं*दा, छोटे भाई के चिल्लाने पर हुआ खुलासा

पिता सेना में सूबेदार…अब बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर, देशभर में हासिल किया 12वां रैंक

पिता सेना में सूबेदार...अब बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर, देशभर में हासिल किया 12वां रैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App