• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पिता सेना में सूबेदार…अब बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर, देशभर में हासिल किया 12वां रैंक

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

कहते हैं वीरता खून में दौड़ती है और संस्कारों में पलती है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की 21 वर्षीय श्रेजल गुलेरिया ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। पिता भारतीय सेना में रहकर जमीन पर देश की सरहदों की रक्षा कर रहे हैं, तो अब उनकी बेटी आसमान का सीना चीरकर वायुसेना में देश का मान बढ़ाएगी। मंडी के बल्ह घाटी के छोटे से गांव पैड़ी की श्रेजल ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर न केवल अपने ‘फौजी पिता’ का सपना पूरा किया है, बल्कि पूरे हिमाचल का नाम रोशन कर दिया है।

युवाओं के लिए बनीं राेल माॅडल

श्रेजल की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने बेहद कम उम्र में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक एएफसीएटी को पास किया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 12वां रैंक हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। 21 साल की उम्र में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर वे अब उन हजारों युवाओं के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, जो डिफैंस में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

नवोदय से लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय तक का सफर

You may also likePosts

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

श्रेजल शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनकी शुरूआती शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह से हुई, जहां उन्होंने छठी से बारहवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित (ऑनर्स) में बीएससी की डिग्री हासिल की। अपनी एमएससी (गणित) की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने लक्ष्य साधा और वायुसेना की कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया।

विरासत में मिला अनुशासन और देशप्रेम

श्रेजल की सफलता में उनके परिवार का अहम योगदान रहा है। उन्हें देशसेवा का जज्बा विरासत में मिला है। उनके पिता होशियार सिंह भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं, जिनसे उन्हें अनुशासन और देशभक्ति की प्रेरणा मिली। वहीं, उनकी माता बनीता कुमारी हिमाचल पथ परिवहन निगम में जेओए के पद पर कार्यरत हैं, जिन्होंने बेटी को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया।

प्रशिक्षण के लिए हुईं रवाना, गांव में जश्न का माहौल

श्रेजल गुलेरिया बीते 27 दिसम्बर को एयरफोर्स एकैडमी के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहां वे एक साल का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी, जिसके बाद वे औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात होंगी। बेटी की इस उपलब्धि पर पैड़ी गांव में जश्न का माहौल है और परिवार को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Share160SendTweet100
Previous Post

छठी की छात्रा ने कमरे में लगा लिया फं*दा, छोटे भाई के चिल्लाने पर हुआ खुलासा

Next Post

हिमाचल में कोहरे का पहरा: इस दिन तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Next Post
प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी के साथ कोहरे की चेतावनी

हिमाचल में कोहरे का पहरा: इस दिन तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

कालाअम्ब के उद्योग में भड़की आग, लाखों रुपए का नुक्सान

कालाअम्ब के उद्योग में भड़की आग, लाखों रुपए का नुक्सान

फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाला डाक्टर न्यायिक हिरासत में

फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाला डाक्टर न्यायिक हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App