• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

छठी की छात्रा ने कमरे में लगा लिया फं*दा, छोटे भाई के चिल्लाने पर हुआ खुलासा

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुन कर ना सिर्फ लोगों का दिल दहल गया, बल्कि लोगों के लिए यह एक चिंता का विषय भी बन गया। दरअसल सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में मात्र छठी कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने ना सिर्फ परिवार को बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। अब हर किसी के जहन में एक ही सवाल है कि आखिर इतनी मासूम उम्र में उठाए गए इस कदम के पीछे क्या कारण रहे।

स्कूल से लौटते ही छात्रा ने लगाया फंदा

दरअसल बद्दी क्षेत्र के मानपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के लोधी माजरा गांव में एक छठी कक्षा की 13 वर्षीय बच्ची ने घर में फंदा लगा लिया। बच्ची ने यह खौफनाक कदम स्कूल सेे घर लौटते ही उठा लिया। जिस समय बच्ची ने फंदा लगाया, उस समय घर पर कोई नहीं था। लड़की का भाई खेलने चला गया था और माता पिता काम पर गए थे।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से ताल्लुक रखने वाला यह प्रवासी परिवार बद्दी में किराये के मकान में रह रहा था। बच्ची स्थानीय स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद, जब उसके माता.पिता रोज़गार के सिलसिले में कंपनी गए हुए थे, उसी दौरान बच्ची ने घर में पंखे की कुंडी से फंदा लगा लिया।

छोटे भाई के चिल्लाने पर हुआ खुलासा

You may also likePosts

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

घटना के समय बच्ची का छोटा भाई भी घर पर मौजूद था, लेकिन वह खेलने के लिए बाहर चला गया था। शाम को जब वह वापस लौटा तो कमरे के भीतर बहन को फंदे से लटका देख वह घबरा गया और शोर मचाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्ची के माता.पिता तथा मानपुरा पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शनिवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर इतनी छोटी उम्र में बच्ची ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक माहौल और सामाजिक दबाव जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Share160SendTweet100
Previous Post

Mandi: 108 और 102 एंबुलैंस कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच आत्मदाह का प्रयास, मची अफरा-तफरी

Next Post

पिता सेना में सूबेदार…अब बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर, देशभर में हासिल किया 12वां रैंक

Next Post
पिता सेना में सूबेदार…अब बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर, देशभर में हासिल किया 12वां रैंक

पिता सेना में सूबेदार...अब बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर, देशभर में हासिल किया 12वां रैंक

प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी के साथ कोहरे की चेतावनी

हिमाचल में कोहरे का पहरा: इस दिन तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

कालाअम्ब के उद्योग में भड़की आग, लाखों रुपए का नुक्सान

कालाअम्ब के उद्योग में भड़की आग, लाखों रुपए का नुक्सान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App