बड़ी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया इस्तीफा |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति के मतदान के बाद सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति के मतदान के बाद सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कल से नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने आज सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली से आज पड़ोसी देश म्यांमार के दौरे पर जायेंगे। जहां पर यंगून शहर में वह दो दिनी संगोष्ठी में शिरकत करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद लोकसभा सांसद के पद से अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सौंप दिया।

सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पार्टी जैसा कहेगी वैसा ही करूंगा। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे है। इस दौरान सीएम योगी ने चुने जाने वाले उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, पार्टी जैसा कहेगी वैसा ही करूंगा। पार्टी के हर निर्देश का पालन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल से दिल्ली के दौरे पर हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी भवन में आयोजित एनडीए के सांसदों की बैठक में हिस्सा लिया था।

बैठक के बाद भोज का आयोजन किया गया था, बैठक में पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव में मतदान के बाद अपने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है।  सांसद पद से इस्तीफा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के दौरे पर रवाना हो गए हैं।
 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!