ADVERTISEMENT

पुलिस ने नाकाबंदी पर रोकी कार…डैशबोर्ड से बरामद हुआ चिट्टा, कांगड़ा के 2 युवक गिरफ्तार

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इंदौरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 10 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी कब्जे में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात इंदौरा पुलिस की एक टीम चंगराड़ा के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की नियमित चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की ऑल्टो कार (HP 38G-3964) वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका। जब पुलिस टीम ने वाहन की सघन तलाशी ली तो कार के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया 10 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशे की खेप और कार को जब्त कर लिया।

नशे की खेप के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कमलदीप (कार चालक) निवासी लहरुं, तहसील फतेहपुर व जिला कांगड़ा और जितेन्द्र सिंह निवासी उपरला मोच, तहसील फतेहपुर व जिला कांगड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना इंदौरा में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की आगामी जांच जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!