ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर में एक उदघोषित अपराधी गिरफतार और तीन सड़क हादसे में अभियोग दर्ज

जिला सिरमौर में एक उदघोषित अपराधी गिरफतार और तीन सड़क हादसे में अभियोग दर्ज

*सिरमौर पुलिस द्वारा एक उदघोषित अपराधी किया गया गिरफ्तार*

जिला सिरमौर पुलिस ने उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिये एक सैल बनाया है, जिस सैल ने दिनाँक 08.04.2026 को चोरी के मामले में उदघोषित अपराधी हीरा बहादुर पुत्र श्री ज्ञान बहादुर, निवासी गांव धनोरा, पुलिस स्टेशन मुलाना, तहसील बरवाला, जिला अंबाला (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नरायाण गढ़ (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस थाना नाहन में वर्ष, 2018 में दर्ज चोरी के मामले में संलिप्त है।

*रेणुका जी में पीकअप बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल*

पुलिस ने रेणुका जी थाना क्षेत्र में पीकअप बोलेरो की टक्कर का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता श्री रामकृष्ण S/O श्री ब्रम्हा दत्त R/O गांव चमियाणा P/O पनार तह0 ददाहू जिला सिरमौर हि0प्र0 ने आरोप लगाया है कि कर्मचंद नामक चालक ने अपनी पीकअप बोलेरो को तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। यह हादसा बदाला मुकाम के नजदीक हुआ। पुलिस ने पिकअप चालक उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में धारा 281, 125(a) BNS & U/S 187 MV ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसकी जांच जारी है।

*माजरा में ई-रिक्शा की टक्कर से दो घायल*

पुलिस ने माजरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता श्री पवन कुमार पुत्र श्री प्रीतम सिंह निवासी गांव संतोषगढ़, डा0 पुरुवाला, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि0प्र0) ने बतलाया कि एक ई-रिक्शा चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए एक पैदल चलने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह (राहगीर) और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। ई-रिक्शा का नंबर HP17H-7951 मालूम हुआ है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक धर्मेन्द्र कुमार ,निवासी गांव, डा0 व थाना दरियापुर, तह0 दरियापुर, जिला छपरा (बिहार) के खिलाफ धारा 281, 125(a) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और जांच जारी है।

*काला आम्ब में कंटेनर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड घायल*

पुलिस ने काला आम्ब थाना क्षेत्र में कंटेनर की टक्कर का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता श्री रमेश चंद पुत्र श्री भगत राम निवासी गांव खजूरना डा0 शंभूवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, हि0 प्र0 ने आरोप लगाया है कि कंटेनर चालक लक्ष्मण दास ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए सिक्योरिटी गार्ड अजय आनंद को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसा KAG कंपनी के गेट नंबर 1 पर हुआ। पुलिस ने कंटेनर चालक लक्ष्मण दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!