ADVERTISEMENT

Shimla: पंचायत चुनाव हाईजैक करने की कोशिश कर रही सरकार : बिंदल

Khabron wala

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने राज्य सरकार पर पंचायत चुनाव को हाईजैक करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर दिन रोस्टर के बदलने से लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। डा. राजीव बिंदल ने शिमला से जारी बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पहले तो 2 वर्ष तक चुनाव टालने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। उसके बाद जब सर्वोच्च न्यायालय ने 31 मई से पहले चुनाव करवाने के आदेश दिए तो धांधली का नया खेल शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया नहीं, बल्कि कांग्रेस का सूटेबिलिटी मॉडल है, जहां नियम नहीं बल्कि अपनी सुविधा के अनुसार रोस्टर तय किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया पंचायती राज अधिनियम और संविधान के अनुच्छेद-243 डी की भावना के खिलाफ है, जिसमें स्पष्ट प्रावधान है कि आरक्षण और रोस्टर एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से तय होंगे। उन्होंने कहा कि लाखों युवा, महिलाएं और समाज के विभिन्न वर्ग जो पंचायतों में सेवा करना चाहते हैं, वे लगातार बदलते रोस्टर से निराश और हताश हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को साफ दिख रहा है कि जनता उन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है, इसलिए अब चुनाव प्रक्रिया पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा इस लोकतंत्र विरोधी साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!