ADVERTISEMENT

नाहन–दुसाड़का मार्ग पर नियमों की खुली अनदेखी

नाहन–दुसाड़का मार्ग पर नियमों की खुली अनदेखी

जिला सिरमौर के माननीय DC के स्पष्ट आदेशों के बावजूद भी टिपर/डम्पर चालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। आज शाम लगभग 7:55 बजे नाहन–दुसाड़का मार्ग पर भरे हुए टिपर बेखौफ दौड़ते नजर आए।

निर्धारित समय पर न चलकर ये वाहन समय से पहले ही सड़कों पर उतर रहे हैं, जो सीधे-सीधे आदेशों की अवहेलना है। हैरानी की बात यह है कि कई टिपर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो कानून का खुला उल्लंघन है।

यह न केवल प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है। ऐसा प्रतीत होता है कि इन वाहनों को न तो कानून का डर है और न ही प्रशासन का।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!