भारतीय जनता पार्टी ने पावटा साहिब में नगर परिषद चुनाव के लिए अपने प्रतिनिधि मैदान में उतरे हैं । वही पुराने चेहरों पर दांव खेल रहे भाजपा के कई वार्डों में कार्यकर्ता नाराज दिख रहे हैं। वार्ड नंबर 12 से ममता सैनी को टिकट न देकर भाजपा ने नई गेम खेली है तथा वार्ड 12 में कोई बड़ा खेल हो सकता है वही जारी प्रेस नोट में सुखराम चौधरी का नाम तक गायब कर दिया गया है जिससे भाजपा की फूट सामने आ गई है और जिला अध्यक्ष और सुखराम चौधरी के बीच तनातनी सरेआम दिख रही है
वहीं कई वार्डों में बार बार पुराने चेहरों को जगह दिए जाने से कई कार्यकर्ता नाराज हैं। जिसके कारण इस बार भाजपा के नाराज़ कार्यकर्ता मुसिबतें बढ़ा सकते हैं।वार्ड 1 निर्मल कौर, वार्ड 2 आशा मन्हास, वार्ड 3 राजरानी, वार्ड 4 दीपा शर्मा, वार्ड 5 शक्ति भटनागर, वार्ड 6 सुमन, वार्ड 7 मोहसिन, वार्ड 8 संजय सिंघल, वार्ड 9 नवीन शर्मा, वार्ड 10 पंकज धनिया, वार्ड 11 कृष्णा धीमान, वार्ड 12 सुमन, वार्ड 13 मोहिंदर आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी चेहरे पुराने हैं पहले भी भारतीय जनता पार्टी के लिए लड़ चुके हैं केवल एक-दो वार्डो से नए चेहरों को जगह दी गई है।








