ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब वार्ड नंबर 3 में राजरानी सैनी ने भरा नामांकन, जीत की और अग्रसर

पांवटा साहिब वार्ड नंबर 3 में राजरानी सैनी ने भरा नामांकन पत्र एसडीएम पांवटा साहिब के सामने पेश किया इस अवसर पर चमन सैणी पूर्व पार्षद अनिल सैणी एवं वार्ड के सभी समर्थक उनके साथ रहे।

चुनावी महाकुंभ में हर उम्मीदवार अपनी तरफ से जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है इसी कड़ी में वार्ड नंबर 3 के भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजरानी भी घर-घर जाकर लोगों को उनके समर्थन में वोट करने की अपील कर रही है राजरानी ने बताया कि यदि वह जीतकर आती है तो वह विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी इसके साथ ही राजरानी को विधायक चौधरी सुखराम का भी पूरा समर्थन मिला हुआ है

समाजसेवी अनिल सैनी का कहना है कि भाजपा पांवटा साहिब के विकास के लिए हर पल तैयार रहती है इसलिए नगर परिषद के विकास के लिए सच्चे और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाना चाहिए विधायक सुखराम चौधरी ने वार्ड नम्बर 3 के लोगों से राजरानी के पक्ष में वोट करने की अपील की है

वार्ड नंबर-तीन से राजरानी सैणी ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान वह घर-घर जाकर जनता से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रही हैं। इस अवसर पर राजरानी सैणी ने बताया कि वह वार्ड में सभी से मिल रही है, पूरे वार्ड में उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा । उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूरा यकीन भी है कि लोग उनके पक्ष में भारी मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वह वार्ड की जनता को यकीन दिलाना चाहती है कि अगर यदि उन्हें जिताकर नगर परिषद भेजा तो वह वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोडे़ंगी।

उन्होंने गोबिंद विहार कालोनी, अशोक विहार कालोनी, आदर्श कालोनी, मेहताब कालोनी, जामनी वाला रोड के सभी घरों एवं दुकानों पर जाकर वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों की समस्याओं के लिए वह हर वक्त मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के मतदातों की सेवा करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने व वार्ड का विकास करने के लिए ही वह चुनाव क्षेत्र में आई हैं। वह वार्ड के विकास के लिए समर्पित हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड में पार्क का निर्माण व वार्ड के सौंदर्यीकरण के लिए वह काम करेंगी। इसके अलावा पूरे वार्ड में सीवरेज के कनेक्शन मिले व गलियों में दूधिया प्रकाश हो उसके लिए काम करेंगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!