पांवटा साहिब : आकाश लाडला ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली , पुलिस में शिकायत दर्ज, पहले भी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी

पांवटा साहिब में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में सूरज मनहंस ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

 

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक फेसबुक आईडी जो कि आकाश लाडला के नाम से बनी हुई है से उसके नाम और परिवार को लेकर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि उक्त अश्लील पोस्टों के कारण उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है तथा परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में संबंधित फेसबुक आईडी और पोस्टों की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार इस प्रकार की सामग्री साझा की जा रही है, जिससे माहौल खराब होने की आशंका है।

पुलिस को सौंपे गए आवेदन में शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दें कि आरोपी आकाश लाडला निवासी किशनपुरा पहले भी हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के कारण गिरफ्तार हुआ था और इस समय जमानत पर है हिंदू जागरण मंच के लोगों द्वारा उसकी पिटाई भी की गई थी और उसकी माफी मांगने की एक वीडियो भी पुलिस स्टेशन से काफी वायरल हुई थी परंतु आरोपी अभी भी नहीं सुधरा है और समाज में जहर घोलने का काम कर रहा है

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!