पांवटा साहिब : 10 रूपये के विवाद को लेकर आरोपी नाई सोहेल खान ने ग्राहक नारायण सिंह को पेट में मारी कैंची

पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कथित तौर पर कैंची से हमला कर दिया गया। घटना में युवक के पेट में गहरा जख्म आया हैं। नारायण सिंह निवासी राजस्थान बद्रीपुर चौक पर स्थित न्यू स्टाइल हेयर ड्रेसर की दुकान में कटिंग करवाने आया था ₹10 के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया आरोपी नाई काम करने वाले सोहेल खान ने पहले थप्पड़ मारा फिर उसके पेट में कैंची मार दी

घायल युवक की पहचान नारायण सिंह (25 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है। वहीं आरोपी सोहेल खान है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक एक नाई की दुकान पर मौजूद था, जहां पैसों को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी नाई सोहेल खान ने कथित तौर पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे युवक लहूलुहान हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है । सिविल अस्पताल में पीड़ित को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया गया है

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!