पुलिस थाना पाँवटा साहिब के अन्तर्गत मारपीट का मामला दर्ज

पुलिस थाना पाँवटा साहिब के अन्तर्गत मारपीट का मामला दर्ज।*

 

दिनांक 4/6/26 को राजेश कुमार S/O SH. रुप चंद गांव किशनपुरा डा0 खिजराबाद तै0 छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा AGE 53 वर्ष जो लिवर्टी शूज लिमिटेड सतीवाला पाँवटा साहिब मे पासिगं लाईन मे काम करता है अपनी कम्पनी से छुट्टी होने पर रजिन्दर कुमार की मे बेठकर अपने घर किशनपुरा को जा रहा था जब यह बैहराल से थोडा आगे लाल ढांग सडक के पास पहुंचे तो इनके पीछे दो MOTOR CYCLE आये जिनपर चार लोगो बैठे थे ने इनका रास्ता रोककर राजेश कुमार के साथ डंडो से मारपीट की जिससे इसकी दोनो टांगो , हाथो व शरीर मे चोटें आई। शिकायतकर्ता राजेश को शक है कि इसी की कम्पनी के किसी व्यक्ति ने रंजिश के कारण इस पर हमला किया है या करवाया है। मारपीट मे शामील व्यक्तियो ने मुहं मे कपडा व HELMENT पहने थे तथा MOTORCYCLE की नम्बर प्लेट पर टेप लगाई थी जिस कारण उनका नम्बर पता नहीं लग सका। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 126(2),115(2),3(5) BNS में अभियोग पंजीकृत करके तफतीश शुरु कर दी गई है। इस मारपीट में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिये डिजिटल साधनों की भी सहायता ली जा रही है तथा शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!