Khabron wala
श्री रेणुका जी झील में लापता हुए ददाहू निवासी सुमित पुत्र मुंशी राम का शव बरामद कर लिया गया है। युवक गुरुवार को झील में नहाते समय लापता हो गया था, जिसके बाद सेना के गोताखोरों और बचाव दल द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया गया।
आज सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पोस्टमार्टम और पुलिस जांच की प्रक्रिया जारी है।
एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में ₹25,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव सहायता के लिए परिवार के साथ खड़ा है।
इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।










