बेटी के सिर से उठा पिता का साया, मजदूर की हार्ट अटैक से मौत; परिजनों में पसरा मातम

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कुन्नू बाजार में बुधवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब वहां रह रहे एक प्रवासी मजदूर की दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। वहीं, पधर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय प्रवासी मजदूर राज कुमार बुधवार सुबह अपने घर पर थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजनों और पड़ोसियों ने बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल पधर पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था और डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि राज कुमार पिछले कई वर्षों से मंडी जिले में ही रह रहे थे। उन्होंने हिमाचली मूल की एक महिला से विवाह किया था और तब से वह कुन्नू बाजार में एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद कुन्नू मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राज कुमार अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

वहीं, इस दुखद घटना पर दुख जताते हुए स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रूप लाल ठाकुर ने कहा कि परिवार बेहद गरीब है और पूरी तरह राज कुमार की कमाई पर ही निर्भर था। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सरकार से पीड़ित पत्नी और बेटी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने की पुरजोर मांग की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!