देर शाम पुलिस ने 9.22 ग्राम चिट्ठे ( स्मैक) सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है मुख्य आरोपी सूरज ठाकुर उम्र 28 वर्ष पुत्र घनश्याम निवासी चौराहा जिला चंबा बिजली विभाग शिलाई में लाइनमैन के तौर पर कार्यरत है वहीं अन्य दो आरोपी अखिल उम्र 34 वर्ष पुत्र बाबूराम व कमलेश उम्र 25 वर्ष पुत्र नरेश चंद्र निवासी ढकोली शिलाई के निवासी हैं
मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उनको पुलिस रिमांड मिला है जहां पर उनसे पूछताछ की जाएगी कि आरोपी कहां से स्मैक खरीद कर लाए थे तथा आगे कहां पर डिलीवरी देने वाले थे








