ठियोग नगर परिषद में लकी ड्रॉ से हुआ अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का फैसला, कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के ठियोग नगर परिषद में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर SDM ठियोग डॉ शशांक गुप्ता ने नोटिफाई किया था, जिसमें सभी पार्षदों को शाम 4 बजे बुलाया गया था. पहली बार की मीटिंग में कोई भी फैसला न होने कारण आज चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने लक्की ड्रॉ में जीत हासिल की है. चुनाव के दौरान कांग्रेस ओर भाजपा के समर्थक ओर पार्टियों के नेता नगर परिषद के कार्यालय के बाहर मौजूद रहे ओर सभी बड़े उत्सुक थे. इस दौरान भाजपा के लोग काफी उत्साहित थे, लेकिन विधायक के वोट को लेकर मायूसी भी थी.

अनोखी बात ये रही कि इसमें विधायक कुलदीप सिंह राठौर का मत भी काम आया, जिससे दोनों पार्टियों में वोटिंग के दौरान मुकाबला टाई हुआ उसके बाद लक्की ड्रॉ निकाला गया, जिसमें कांग्रेस की किस्मत खुली. अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने करुणा कंवर को अधिकृत किया था. जबकि उपाध्यक्ष पद पर कमला शर्मा थी.

वहीं, BJP की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए कुसुम शर्मा और उपाध्यक्ष पद पर दिनेश शर्मा ने नामांकन भरा था. नामांकन की प्रक्रिया के बाद वोटिंग हुई, जिसमें विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भी वोट दिया ओर मुकाबला बराबरी का रहा. उसके बाद लक्की ड्रॉ निकाला गया, जिसमें कांग्रेस की पर्ची खुली. जिसके बाद अध्यक्ष पद पर करुणा कंवर और उपाध्यक्ष पद पर कमला शर्मा को विजय घोषित किया गया.

कांग्रेस की तरफ से

वार्ड नंबर 1 से मदन शर्मा

वार्ड नंबर 2 से कमला शर्मा

वार्ड नंबर 7 से करूणा कंवर

इसके अलावा विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने वोट किया.

भाजपा की तरफ से

वार्ड नंबर 3 सीमा कश्यप

वार्ड नंबर 4 कुसुम शर्मा

वार्ड नंबर 5 भारती सूद

वार्ड नंबर 6 दिनेश शर्मा

इस दौरान विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा, “उन्हें भी कई फोन आए कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में सहमति बनाई जाए, लेकिन उन्होंने साफ मना करते हुए कहा कि अगर जीत होगी तो पार्टी की अगर हार होगी तो विपक्ष में बैठेंगे. पार्टी और उसूलों के साथ कोई समझौता नहीं होगा. ये बात उन्होंने सभी को कही ओर आज जीत के बाद देवी-देवताओं ने उनका साथ दिया, ऐसे में अब ठियोग शहर की तस्वीर आने वाले 6 महीनों में बदलती हुई नजर आएगी”.

नतीजे आने का बाद विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने क्षेत्र के देवी-देवताओं को इसका श्रेय देते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ठियोग के विकास में सभी को मिलकर काम करना होगा. आज फिर से ठियोग में कांग्रेस ने जीत हासिल कर दिखा दिया है कि विकास कार्य इसी तरह से क्षेत्र में होते रहेंगे और इसमें सभी पार्षदों को साथ लेकर क्षेत्र में काम किया जाएगा.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!