पांवटा साहिब में धर्मावाला टोल प्लाजा के खिलाफ कल होगा प्रदर्शन, सुनिए क्या बोले किसान नेता गुरविंदर सिंह गोपी

पांवटा साहिब में धर्मावाला टोल प्लाजा के खिलाफ कल होगा प्रदर्शन, सुनिए क्या बोले किसान नेता गुरविंदर सिंह गोपी

धर्मावाला टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट देने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। इसी कड़ी में 1 जुलाई को पांवटा साहिब के रेस्ट हाउस में सुबह 9:30 बजे प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।

किसान नेता गुरविंदर सिंह गोपी ने कहा कि धर्मावाला टोल प्लाजा पांवटा साहिब से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में स्थानीय लोगों से बार-बार टोल वसूलना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को टोल टैक्स में छूट मिलनी चाहिए।

उन्होंने क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। उनका कहना है कि यह किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों के अधिकारों का मुद्दा है।

देखिए किसान नेता गुरविंदर सिंह गोपी ने इस मुद्दे पर क्या कहा…

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!