ADVERTISEMENT

BIG BREAKING: हिमाचल में बड़ा हादसा, स्कूल की छत का छज्जा टूटने से 150 लोग नीचे गिरे, कई घायल

BIG BREAKING: हिमाचल में बड़ा हादसा, स्कूल की छत का छज्जा टूटने से 150 लोग नीचे गिरे, कई घायल

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर रविवार शाम को एक स्कूल का छज्जा टूटने से 150 लोग नीचे गिर गए. घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और बाकियों को हल्की पुल्की चोट लगी है. बताया जा रहा है कि स्कूल मैदान में कबड्डी लीग चल रहा था और इस दौरान यह घटना पेश आई.

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के जमानाबाद में अब्दुल्लापुर पंचायत कबड्डी लीग मुकाबले चल रहे हैं. सीनियर सेकेंडरी स्कूल अब्दुल्लापुर में यह आयोजन हो रहा. रविवार को लोग स्कूल के भवन के ऊपर बैठकर भी मैच का मजा ले रहे थे. इस दौरान करीब 150 लोग छज्जा टूटने से नीचे गिए गए. हालांकि, राहत की बात है कि किसी की जान नहीं गई. केवल दो लोगों को अधिक चोट आई है और उन्हें प्राथमिक उपचाल के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

घटना के बाद एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष नीशु मोंगरा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. बताया रहा है कि घायल हुए ज्यादातर लोग अब्दुल्लापुर व जमानाबाद के रहने वाले है. इनकी पहचान हर्ष, दक्ष, अमन, सुजल, मोहित, सुजल, आर्यन, अमीश निक्षांत, आयुष, शुभम, अर्पित, ध्रुव, सूर्यांश, अकर्ष, सुशांत, अभिषेक, अजय कुमार, लक्ष्य, विजय कुमार, प्रेम चंद और कृष के रूप में हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांगड़ा अस्पताल की डाक्टर अल्पना ने बताया कि एक मरीज को पीठ में गहरी चोट लगी है और दूसरे को सिर में गंभीर चोट के कारण उन्हें टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है. हादसे के बाद कबड्डी लीग के अगले सारे मैच रद कर दिए गए हैं.

बताया जा रहा है कि जिस स्कूल में आयोजन हो रहा है, वह कई साल से बंद है और इसे मर्ज किया गय था. गौर रहे कि यह कबड्डी लीग 27 सितंबर को शुरु हुआ था और करीब तीन दिन तक इसका आयोजन होना है.

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *