BREAKING: हिमाचल में सवारियों से भरी HRTC बस में लगी आग, लोगों में मची अफरातफरा….

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक बहुत ही दुखद खबर है. जिले के पालमपुर के सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी पंचायत कलूना में पथ परिवहन निगम पालमपुर डिपो की बस में अचानक आग लग गई.इस दौरान सवारियों में अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस दौरान बस पूरी तरह से जल चुकी है.

बताया जा रहा है कि बस में अचानक आग लग गई. बस सरुट से पालमपुर जा रही थी. इस दौरान  धीरा-सुलह होते हुए ग्राम पंचायत चौकी कलूना में पहुंची तो यह हादसा हो गया. जब तक अग्निशमक दल की गाड़ी वहां पर पहुंची तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!