• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

राज्यपाल और उद्योग मंत्री से मिला लघु उद्योग भारती कालाअंब का प्रतिनिधिमंडल, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Desk by Desk
12 hours ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

राज्यपाल और उद्योग मंत्री से मिला लघु उद्योग भारती कालाअंब का प्रतिनिधिमंडल, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

कालाअंब–त्रिलोकपुर रोड व ईएसआई अस्पताल रोड के शीघ्र निर्माण का मिला आश्वासन, राज्यपाल को औद्योगिक क्षेत्र के दौरे का दिया निमंत्रण

अध्यक्ष अखिल महेश्वरी के नेतृत्व में हुई दो बड़ी मुलाकातें

शिमला। नाहन।

लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति अखिल महेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास, उद्योगों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से राज्यपाल को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही उनसे कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करने एवं वहां की वास्तविक परिस्थितियों का अवलोकन करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया।

You may also likePosts

Himachal: पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीएन शर्मा का निधन, वीरभूमि पालमपुर ने खोया गौरवशाली सपूत

अंबाला में करोड़ों की मिशन भूमि फर्जी दस्तावेजों से बेचने का आरोप, 16 लोगों पर केस दर्ज , हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई थी फर्जी जीपीए 

जुलाई खत्म, लेकिन एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं : जयराम ठाकुर

विवाहिता मौत मामले में आया नया मोड़! ससुराल पक्ष के समर्थन में थाने पहुंचे सैंकड़ों ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वह समय निकालकर शीघ्र ही कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और उद्योगों से संबंधित विषयों पर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्यपाल कविंदर गुप्ता का अत्यंत सरल, सौम्य, आत्मीय एवं व्यवहारिक व्यक्तित्व सभी के हृदय को स्पर्श कर गया। उनकी विनम्रता, सहजता और सभी की बातों को गंभीरता से सुनने की भावना ने प्रतिनिधिमंडल पर गहरा एवं सकारात्मक प्रभाव छोड़ा। उनके साथ हुई यह आत्मीय मुलाकात सदैव स्मरणीय रहेगी।

राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट के उपरांत लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कालाअंब–त्रिलोकपुर रोड की जर्जर स्थिति और ईएसआई हॉस्पिटल रोड की समस्याओं को प्रमुखता से उद्योग मंत्री के समक्ष रखा। उन्हें अवगत कराया गया कि इन दोनों सड़कों की खराब स्थिति के कारण उद्योगों, कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों एवं प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि कालाअंब–त्रिलोकपुर रोड के निर्माण एवं सुधार कार्य को बहुत जल्द प्रारंभ करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने ईएसआई हॉस्पिटल रोड के कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन दोनों सड़कों का निर्माण एवं सुधार पूरे औद्योगिक क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे उद्योगों की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बेहतर होगी, कर्मचारियों की आवाजाही सुगम होगी और स्थानीय व्यापार एवं आमजन को भी बड़ी राहत मिलेगी।

अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उद्योग जगत की समस्याओं को गंभीरता से सुना, सकारात्मक चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष अखिल महेश्वरी सहित प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत शीघ्र होगी और कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Share160SendTweet100
Previous Post

राज्यपाल और उद्योग मंत्री से मिला लघु उद्योग भारती कालाअंब का प्रतिनिधिमंडल, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Next Post

विवाहिता मौत मामले में आया नया मोड़! ससुराल पक्ष के समर्थन में थाने पहुंचे सैंकड़ों ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Next Post
विवाहिता मौत मामले में आया नया मोड़! ससुराल पक्ष के समर्थन में थाने पहुंचे सैंकड़ों ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

विवाहिता मौत मामले में आया नया मोड़! ससुराल पक्ष के समर्थन में थाने पहुंचे सैंकड़ों ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

“धाम और धूमधाम” के बाद शिक्षा मंत्री को स्कूल उद्घाटन से रोकना ही सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन : जयराम ठाकुर

जुलाई खत्म, लेकिन एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं : जयराम ठाकुर

अंबाला में करोड़ों की मिशन भूमि फर्जी दस्तावेजों से बेचने का आरोप, 16 लोगों पर केस दर्ज , हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई थी फर्जी जीपीए 

अंबाला में करोड़ों की मिशन भूमि फर्जी दस्तावेजों से बेचने का आरोप, 16 लोगों पर केस दर्ज , हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई थी फर्जी जीपीए 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!