ADVERTISEMENT

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी,को-एजुकेशनल तथा सी.बी.एस.ई द्वारा मान्यता प्राप्त

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब सीनियर सेकेंडरी,को-एजुकेशनल तथा सी.बी.एस.ई द्वारा मान्यता प्राप्त ।

विद्यालय ने सी.बी.एस.ई क्लस्टर 16 एथलेटिक्स बॉयज अंडर 19 टूर्नामेंट में बजाया डंका । दिनांक 26-7-26 से 30-7-26 तक बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल फतेहाबाद हरियाणा में आयोजित अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह ने 100 मीटर रेस में द्वितीय तथा लंबी कूद में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर दोनों मे रजत पदक अपने नाम किए। इसी प्रकार चैतन्य सिंदूरिया ने भी ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान लेकर रजत पदक प्राप्त किया। 4×100 रिले रेस में आदर्श सिंह, शौर्य भारद्वाज, भूपेंद्र कुमार तथा चैतन्य सिंदूरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक के दावेदार बने । 4×400 रिले रेस में भी इन्हीं बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक लपक लिया। इस प्रकार विद्यालय ने ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ज्ञातव्य हो विद्यालय के दो छात्रों का सी.बी.एस.ई नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए चयन किया गया। प्रातः कालीन सभा में जब यह खबर सुनाई गई तो विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यालय के डायरेक्टर श्री जी. एस. सैनी तथा प्रिंसिपल श्रीमती गुरविंदर कौर चावला ने इन खिलाड़ियों को स्टेज पर बुलाकर शाबाशी दी तथा नेशनल के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *