ADVERTISEMENT

Solan: घर से टायर लेने निकला था पूर्व प्रधान का बेटा…अब पंजाब की नहर में मिला शव, परिवार में पसरा मातम

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर दो दिन पहले घर से निकले कुंडलू पंचायत के पूर्व प्रधान भगवती दास के 40 वर्षीय बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब की एक नहर से बरामद किया गया है। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय रजनीश गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रजनीश गौतम दो दिन पहले शाम को अपनी कार से अंबाला के लिए निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह ट्रक के टायर लाने जा रहा है। घर से निकलने के कुछ समय बाद ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और परिवार का उससे संपर्क टूट गया। जब रजनीश घर नहीं लौटे, तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। इसी बीच 30 जुलाई को पंजाब के घनौली गांव के पास नहर किनारे रजनीश की लावारिस कार मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

पिता भगवती प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। हालांकि, शुरुआती तलाशी में कुछ हाथ नहीं लगा। आखिरकार शुक्रवार रात करीब 11 बजे गोताखोरों की मदद से पुलिस ने पंजाब के मरिंडा के पास नहर से रजनीश का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया गया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *