ADVERTISEMENT

दर्दनाक: 15 वर्षीय किशोरी ने कोल्डड्रिंक समझकर पी कीटनाशक दवा…मौत, परिवार में पसरा मातम

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक 15 वर्षीय किशोरी की कीटनाशक दवा के सेवन से मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

कोल्ड ड्रिंक समझकर पी गई कीटनाशक दवा

जानकारी के मुताबिक, मामला गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देहरियां-समीरपुर गांव का है। यह हादसा बीते 26 जुलाई को हुआ था। बताया जा रहा है कि घर पर रखी एक बोतल में खेतों में छिड़काव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कीटनाशक दवा (स्प्रे) भरी हुई थी। नादानी में किशोरी ने उसे कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ते ही परिजनों ने उसे तुरंत गंभीर अवस्था में उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा में भर्ती करवाया। यहां छह दिनों तक किशोरी मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष करती रही, लेकिन रविवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

क्षेत्र में शोक की लहर

इधर, घटना की सूचना मिलते ही गगल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *