Khabron wala
इस बार स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त शनिवार को पड़ रहा है. ऐसे में कई लोग कहीं बाहर घूमने के लिए छुट्टी का प्लान तैयार कर रहे हैं. ऐसे में अगर आपके भी घर में बच्चे हैं और आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. अगर आप स्कूल कॉलेज के छात्र हैं और यह सोच रहे हैं कि 15 अगस्त को स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी, तो निदेशालय की ओर से जारी आदेश को जान लें. इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के सभी सरकारी-निजी स्कूल कॉलेज खुले रहेंगे. यानी इस स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. इस बार पूरे प्रदेश में आजादी के महापर्व को सम्मान, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा.
15 अगस्त को स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कैंसिल
अगर आप हिमाचल प्रदेश के किसी सरकारी, निजी या संस्कृत कॉलेज के छात्र हैं और 15 अगस्त को छुट्टी की उम्मीद कर रहे हैं, तो भूल जाइए कि इस कोई छुट्टी रहेगी. स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी कॉलेज खुले रहेंगे और राष्ट्रीय पर्व पूरे सम्मान, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेज प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता दिवस महज औपचारिकता नहीं, यह नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है. इसलिए छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि हर परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आए.
निदेशालय के निर्देशों के अनुसार, केवल कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना ही पर्याप्त नहीं होगा, सभी सरकारी कॉलेजों को अपने-अपने क्षेत्र के तहसील, उपमंडल और जिला मुख्यालयों पर आयोजित आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भी अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा. इसके लिए प्राचार्यों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. कॉलेजों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण प्रतियोगिताएं और प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है.
हर कॉलेज में देशभक्ति का माहौल बनाने की तैयारी!
उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी प्राचार्यों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के साथ आदेशों को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थान तक समय पर जानकारी पहुंच सके. राज्य सरकार का उद्देश्य है कि 15 अगस्त के अवसर पर हिमाचल के हर कॉलेज में एक साथ देशभक्ति का माहौल बने और युवा आजादी के इस ऐतिहासिक पर्व के महत्व को राष्ट्रीय जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के रूप में भी महसूस करें.
15 अगस्त स्कूल-कॉलेज में कार्यक्रम
इससे पहले स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस बार 15 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल स्वतंत्रता दिवस पर खुले रखने के निर्देश जारी किए हैं. शिक्षा निदेशालय के अनुसार, पूरे प्रदेश में आजादी के महापर्व को पूरे सम्मान, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. आदेशों में कहा गया है कि 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराने से लेकर राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों, भाषण प्रतियोगिताओं तथा स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से विद्यार्थियों को जोड़ने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.










