ADVERTISEMENT

कॉलेज गई 20 वर्षीय छात्रा वापिस नहीं लौटी, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

Khabron wala 

पंचरुखी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह 27 जुलाई को अपनी नानी के घर गई थी और वहीं से प्रतिदिन कॉलेज आती-जाती थी। 3 अगस्त को कॉलेज जाने के बाद वह शाम तक नानी के घर वापस नहीं लौटी।

मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ मिला। पिता ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है या उसे जबरन कहीं रोक रखा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!