भाजपा पाँवटा मंडल की मासिक बैठक में पार्टी ने दिया एकजुटता का बड़ा संदेश दिया !

दरअसल आज पाँवटा भाजपा की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम भैला में आयोजित की गई!बैठक में जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी  विशेष रूप से उपस्थित रहें!बैठक में आगामी चुनावो के लिये पाँवटा भाजपा संगठन की मजबूती,डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान व अन्य सभी कार्यक्रमों पर विशेष रूप से चर्चा की गई!बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि जिस भी व्यक्ति को पार्टी हाईकमान टिकट देगा उसका पूरजोर समर्थन किया जायेगा!

सभा को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराम ने कार्यकर्ताओ को एकजुटता का संदेश देते हुये कहाँ कि आज सिरमौर भाजपा सभी पाँचो सीटे जीतने की मजबूत स्थिति में खड़ी हैं!उन्होंने कहाँ कि आज कार्यकर्ताओ में जबरदस्त उत्साह हैं व उसी प्रकार से कार्यकर्ता मेहनत भी कर रहें हैं!उन्होंने कहाँ कि प्रदेश सरकार भ्रष्ट सरकार रहीं हैं,जो सरकार जन भावनाओ की कद्र नही करती वो ज्यादा दिन टिकती नहीं हैं!उन्होंने मोर्चो के सफल आयोजन के लिये सभी मोर्चो को बधाई दी व बताया कि 18 सितम्बर को ओबीसी मोर्चा सम्मेलन होगा जिसमें अनुराग ठाकुर जी मुख्य वक्ता होंगे!उन्होंने कहाँ कि 22 सितम्बर की युवा आक्रोश रैली में 1000 से अधिक युवा भाग लेंगे!इस रैली के लिये सभी उनका सहयोग करें!

सभा में मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी,मदन शर्मा,मनीष तोमर,रोशन लाल शास्त्री,शिवानी वर्मा,कल्याण चौधरी,अरविन्द गुप्ता आदि ने सभा को सम्बोधित करते हुये एकजुटता का सन्देश दिया व बूथ स्तर को मजबूत करने का पाठ कार्यकर्ताओ को पढाया! बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष तोमर,मदन मोहन शर्मा,नप उपाध्यक्ष नवीन शर्मा,पंचायत प्रधान राकेश महरालू,अल्प्संक्यक मोर्चा के नसीम नाज व हेमा शर्मा सहित बूथ अध्यक्ष,पालक,बीएलए,मोर्चो के पदाधिकारी व सदस्य,प्रकोष्टो सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें!

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Twitter Youtube
-->
error: Content is protected !!