ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब तेज रफ्तार कार से सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मामला दर्ज

पांवटा साहिब तेज रफ्तार कार से सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मामला दर्ज

पुलिस थाना पांवटा साहिब मे अमन पाण्डे पुत्र श्री अलोक पाण्डे निवासी शमशेरपुर, पांवटा साहिब ने मामला दर्ज करवाया कि । दिनांक 11-09-2026 रात के समय भूपपुर खेड़ा मंदिर के समीप वह अपनी स्कूटी से घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान उसके आगे चल रही कार CH03Z-6951 के चालक ने तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रहे पैदल व्यक्ति राम कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

कार चालक चिराग पुत्र रणवीर सिंह निवासी कोलर तथा शिकायतकर्ता द्वारा घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जिस पर पुलिस थाना पांवटा मे कार चालक चिराग के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *