Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नेशनल हाईवे 5 पर सेब से लदी एक पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे दो लोग घायल हो गए और कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय पिकअप गाड़ी रोहड़ू से परवाणू जा रही थी। जैसी ही गाड़ी राबोन पहुंची, तभी ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और वाहन पलट गया। इस हादसे में चालक और गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि सेब के कार्टन सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक बाधित रहा।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क से हटाया। पुलिस ने बताया कि सड़क पर ट्रैफिक सामान्य हो गया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।










