ADVERTISEMENT

शर्मनाक! महिला ने पति पर लगाया मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Khabron wala 

पुलिस थाना बीएसएल कालोनी के तहत एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव हरवाणी निवासी एक महिला ने थाना में दी शिकायत में बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता आ रहा है। शिकायत के अनुसार, 24 सितम्बर की रात करीब साढ़े आठ बजे पति ने उसके साथ कथित तौर पर मुक्कों और तकिये से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *