ADVERTISEMENT

अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले के आयोजन को पंचायत प्रधानों से वित्तीय मदद मांगना गलत : यशपाल शर्मा

अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले के आयोजन को पंचायत प्रधानों से वित्तीय मदद मांगना गलत : यशपाल शर्मा

प्रदेश सरकार की ओर से अभी 1 रुपए भी नहीं मिला, तो बीडियो को कहां से दें 2 हजार रुपए 

मेले में न बुलाएं जाएं बाहरी कलाकार, स्थानीय को दें प्राथमिकता 

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उद्योगों को न किया जाए चंदे के नाम परेशान : पंचायत प्रधान कालाअंब 

Khabron wala 

नाहन : अंतर्राष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत प्रधानों से 2 हजार रुपए की मांग का विरोध शुरू हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को नाहन में कालाअंब पंचायत के प्रधान यशपाल शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर जिला प्रशासन व विकास खंड अधिकारी नाहन पर गंभीर आरोप लगाए। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से 1 रुपए भी विकास कार्य के लिए नहीं मिला है। तो हम बीडियो नाहन को कहां से 2 हजार रुपए दें। बीडीओ कार्यालय नाहन से सभी पंचायत प्रधानों से मेले के आयोजन के 2 हजार रुपए की मांग की गई हैं। यशपाल शर्मा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड खुद इस आयोजन पर खर्च करे। मेले में दुकानों के प्लॉट महंगे दामों पर बेचे जाते हैं, उनसे इसका आयोजन करे। महंगे बॉलीवुड और अन्य बाहरी कलाकारों को न बुलाकर स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाए, जोकि कम मूल्य पर मिल जाते हैं। यशपाल शर्मा ने कहा कि उनकी पंचायत में औद्योगिक क्षेत्र आता है, उन्हें भी चंदे के लिए परेशान ना किया जाए। साथ लगते हरियाणा में उद्योग लगने हैं ऐसा न हो कि ये उद्योग यहाँ से पलायन कर जाएं।

उन्होंने कहा कि विधायक और सरकारी अधिकारी अपने वेतन से मेले के लिए वित्तीय मदद करें, ना कि पंचायत प्रतिनिधियों पर मदद के नाम पर दबाव बनाया जाए। यशपाल शर्मा ने कहा कि यदि जिला प्रशासन के किसी अधिकारी ने इस मुद्दे या अन्य किसी कार्य को लेकर उनके साथ भेदभाव या प्रताड़ित किया गया। तो वह उस अधिकारी के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उधर जब इस संदर्भ में उपायुक्त सिरमौर एवं श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रियंका वर्मा से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर जांच की जाएगी।

फोटो कैप्शन

कालाअंब पंचायत प्रधान यशपाल शर्मा।

फोटो जागरण।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *