ADVERTISEMENT

शर्मनाक! सास ने बहू और बेटे पर लगाए मारपीट व गला दबाने के आरोप, मामला दर्ज

Khabron wala

थाना धनोटू क्षेत्र के भौर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी बहू और बड़े बेटे पर गाली-गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में हिमा देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने कमरे में कनैड ने बताया कि आराम कर रही थी। इसी दौरान उनकी बहू ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप हैं कि उनका बड़ा बेटा भी बहू के साथ मिलकर गाली-गलौच करने लगा और दोनों ने जान से मारने की धमकियां दीं। महिला के अनुसार जब वह कमरे में जाने लगी तो बहू ने उन्हें रोककर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप हैं कि बहू ने उसका गला दबाया और पीठ पर हाथ मुक्कों से वार किए। इससे उनके गले और पीठ पर चोटें आई हैं। बुजुर्ग महिला ने पुलिस से बहू और पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *