• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के एनएसए में समायोजन और तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारम्भ किया।

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में उपलब्ध होंगी 19 आपातकालीन जीवन रक्षक सुविधाएं

Kahbron wala 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर शिमला से 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा-108 (एनएसए) में समायोजन और स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा-108 योजना के अंतर्गत 241 ‘एम्बुलेंस’ प्रदेश भर मे क्रियाशील हैं, जो आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। आज 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को इस बेड़े में शामिल किया गया है। इन एम्बुलेंस में जीवन रक्षक स्वास्थ्य सेवा उपकरण जैसे ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, ईसीजी मशीन, आपातकालीन एम्बू बैग, ऑक्सीजन सिलेंडर, रक्तचाप निगरानी मशीन सहित 19 आपातकालीन जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एम्बुलेंस को सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों और अन्य दूरदराज के स्थानों पर तैनात किया जा रहा है ताकि आपात स्थितियों में मरीजों को स्थानांतरित किया जा सके। इन एम्बुलेंस में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल के लिए आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। स्वास्थ्य संस्थानों में विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचे का सृजन किया जा रहा है। इन नई एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस से निश्चित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने तम्बाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देशभर में जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 हमारे युवाओं को तम्बाकू के खतरों से बचाने की प्रदेश सरकार की एक और सशक्त पहल है। यह अभियान 60-दिन यानी 8 दिसंबर, 2025 तक चलेगा, जिसमें जागरूकता, रोकथाम और तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के सख्त पालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तम्बाकू हर साल भारत में 1.35 लाख से अधिक लोगों की जान लेता है और गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की समस्याएं पैदा करता है। यह तथ्य भी सामने आया है कि तम्बाकू अक्सर अन्य नशों जैसे ड्रग्स की ओर ले जाता है इसलिए सबसे अच्छा निर्णय है कि तम्बाकू का सेवन बिल्कुल न करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रकार के तम्बाकू उपयोग, ई-सिगरेट और हुक्का बार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड लगातार अभियान चलाकर हुक्का बार और ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा तम्बाकू दुकानों को नियंत्रित करने, विक्रेता लाइसेंस नियमों को लागू करने और शहरों व गांवों में आउटलेट्स की संख्या कम करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों, विभागों और स्थानीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करें और हर स्कूल और गांव को तम्बाकू मुक्त बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को ‘तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान दिशा-निर्देशों’ का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। संस्थानों के भीतर या आसपास तम्बाकू की बिक्री, उपयोग या विज्ञापन नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में निःशुल्क तम्बाकू त्याग सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा 109 नए दिशा केंद्रों में परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं ताकि लोग तम्बाकू छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकें।

You may also likePosts

Himachal: पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीएन शर्मा का निधन, वीरभूमि पालमपुर ने खोया गौरवशाली सपूत

अंबाला में करोड़ों की मिशन भूमि फर्जी दस्तावेजों से बेचने का आरोप, 16 लोगों पर केस दर्ज , हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई थी फर्जी जीपीए 

जुलाई खत्म, लेकिन एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं : जयराम ठाकुर

विवाहिता मौत मामले में आया नया मोड़! ससुराल पक्ष के समर्थन में थाने पहुंचे सैंकड़ों ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता और इससे दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, सचिव स्वास्थ्य एम.सुधा देवी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

एचआरटीसी के पेंशनर्स क्यों है सड़कों पर, कब सुनी जाएगी उनकी मांगे : जयराम ठाकुर

Next Post

राज्य में डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि, एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई

Next Post
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अक्तूबर में माह में आयोजित करेगा जन जागरूकता अभियान ‘‘समर्थ-2025“

राज्य में डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि, एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई

हिमाचल: पान लेने उतरा THAR वाला, तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर; बाप-बेटे की मौत

हिमाचल: पान लेने उतरा THAR वाला, तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर; बाप-बेटे की मौत

हिमाचल में निजी बस अनियंत्रित होकर लुढ़की, मचा हड़कंप

हिमाचल में निजी बस अनियंत्रित होकर लुढ़की, मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App