ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को बधाई दी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश कह महिलाओं को बधाई दी है।जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुस्रू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना, गुड़िया हैल्पलाइन, शक्ति ऐप बटन जैसी पहल से महिलाओं को बहुत लाभ मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में जागरूकता कार्यक्रम ‘वो दिन’ की घोषणा की है ताकि मासिक धर्म को लेकर किशोरियों, महिलाओं और समाज को जागरुक किया जा सके। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्तओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की भी घोषणा की गई है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं ने प्रदेश के विकास और खुशहाली में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है और प्रदेश सरकार भी उन्हें सभी प्रकार के लाभ, सुरक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है ताकि वे स्वाभिमान और स्वावलंबन के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!