सवा करोड़ के सेब पौधों के खरीद घोटाले में अब जेई और पंचायत सचिव गिरफ्तार, चुराह के सनवाल का मामला

Khabron wala 

जिला चंबा की पंचायत सनवाल में हुए सवा करोड़ रुपये के सेब पौधो के खरीद घोटाले में कनिष्ठ अभियंता और पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर पहलू की छानबीन के बाद कार्रवाई कर रही है।

उपमंडल चुराह के तहत पंचायत सनवाल में हुए सवा करोड़ रुपये के सेब पौधो के खरीद घोटाले में पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता और पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस पूरे मामले में आठ गिरफ्तारियां पुलिस कर चुकी हैं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

इस मामले में पंचायत, कनिष्ठ अभियंता समेत ग्राम रोजगार सेवक संलिप्त पाए गए। इसके तहत पुलिस की ओर से वर्तमान प्रधान, उपप्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब इस मामले में पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता और पंचायत सचिव को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू की हैं। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि घोटाले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर पहलू की छानबीन के बाद कार्रवाई कर रही है।

यह मामला वर्ष 2022 में एक शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद सुर्खियों में आया था। मनरेगा के अंतर्गत पौधरोपण के आठ कार्य स्वीकृत हुए थे। इन कार्यों पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे, लेकिन इसमें कुछ ही पौधे लगाए और वह भी गुणवत्ता में सही नहीं थे। इसके बाद सवा करोड़ की धांधली पर पुलिस में यह मामला गया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!