• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

“डांडिया की थाप, दही हांडी का जोश – द स्कॉलर्स होम में मनी यादगार जन्माष्टमी”

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

द स्कॉलर्स होम स्कूल का परिसर जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उल्लास, उमंग और भक्ति के रंगों में रंग उठा। विद्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में डांडिया डांस और दही हांडी प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। पूरे परिसर में बांसुरी की मधुर धुनों, तालियों की गड़गड़ाहट और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपने-अपने सदनों का प्रतिनिधित्व किया। चारों सदनों ने रंग-बिरंगे परिधानों, समन्वित नृत्य और सृजनात्मक प्रस्तुति के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दही हांडी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अद्भुत साहस, संतुलन और टीम भावना का परिचय दिया, जिससे दर्शकों में रोमांच और जोश भर गया।

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे — दही हांडी प्रतियोगिता में अजीत सिंह हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं डांडिया डांस प्रतियोगिता में श्रवण हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन निदेशक महोदय डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग और निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग, साथ ही वरिष्ठ प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर श्रीमती गुरमीत कौर नारंग ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें टीमवर्क, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व की भावना भी जगाते हैं।

स्कूल प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा जी ने भी जीवन में जन्माष्टमी का महत्व बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए। 

कार्यक्रम की सफलता में संगीत एवं खेल विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। संगीत विभाग की संयोजक श्रीमती रंजीत कौर और उनके सहयोगी जसपाल सिंह, अमरीक सिंह एवं केशव मुगदिल ने अपनी रचनात्मकता से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

 खेल विभाग ने दही हांडी प्रतियोगिता के सभी प्रबंध को सुचारू रूप से सम्पन्न किया, जिससे आयोजन रोचक और सुरक्षित बना रहा। 

शारीरिक प्रशिक्षक (HOD) कुलदीप कुमार बतान, रोहित शर्मा, प्रवीन कुमार, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, अमित कुमार, सुधीर कुमार और भगवंत सिंह को उनके अथक परिश्रम के लिए सराहा गया।

दिन का समापन सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के चेहरों पर मुस्कान के साथ हुआ। विद्यालय का यह जन्माष्टमी उत्सव भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक समृद्धि का अनूठा संगम बनकर सभी के दिलों में बस गया।

Share160SendTweet100
Previous Post

सवा करोड़ के सेब पौधों के खरीद घोटाले में अब जेई और पंचायत सचिव गिरफ्तार, चुराह के सनवाल का मामला

Next Post

राजभवन में ‘ऐट होम’ का आयोजन

Next Post
राजभवन में ‘ऐट होम’ का आयोजन

राजभवन में ‘ऐट होम’ का आयोजन

बादल फटने से काशंग नैहर ध्वस्त, थम गई पांच गांव की सिंचाई व्यवस्था

बादल फटने से काशंग नैहर ध्वस्त, थम गई पांच गांव की सिंचाई व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने हिम भोग गेहूं का आटा, दलिया और हल्दी उत्पादों को लॉन्च किया

मुख्यमंत्री ने हिम भोग गेहूं का आटा, दलिया और हल्दी उत्पादों को लॉन्च किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App