• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का मुख्य सरगना फरीदाबाद से गिरफ्तार

Desk by Desk
2 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

शिमला पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बालूगंज की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट के मुख्य सरगना और डिस्ट्रीब्यूटर रवि अहिरवार (21) को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस अन्वेषण में इस गिरोह के काम करने के बेहद चौंकाने वाले तौर-तरीके सामने आए हैं। आरोपी रवि अहिरवार शिमला स्थित आईएसबीटी टूटीकंडी और उसके आसपास के क्षेत्रों में दूध, कुरकुरे आदि के खाली पैकेटों में चिट्टा छिपाकर रख देता था। पैकेट छिपाने के बाद आरोपी उस जगह की वीडियो बनाकर मुख्य संचालक विशाल को भेजता था। जैसे ही खरीददार से बैंक खाते में भुगतान की पुष्टि होती, वैसे ही वह लोकेशन खरीददार को सांझा कर दी जाती थी।

1 वर्ष में 50 बार आया शिमला, 1.25 करोड़ का मिला वित्तीय लेनदेन

आरोपी रवि वर्ष 2025 से मोहाली में रह रहा था और इस काम के लिए उसे मोटा कमीशन मिलता था। पिछले एक साल में वह करीब 50 बार शिमला आकर इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे चुका है। आरोपी के खिलाफ मोबाइल से डिजिटल साक्ष्य और वीडियो रिकॉर्डिंग बरामद हुई है। यह नैटवर्क कितने बड़े स्तर पर सक्रिय था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस को जांच के दौरान पिछले महज 3 महीनों में ही इस पूरी सप्लाई चेन के भीतर लगभग 1.25 करोड़ रुपए के वित्तीय लेन-देन के पुख्ता सबूत मिले हैं।

You may also likePosts

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एक आरोपी के कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद

पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत करने वाले, पेपर लीक की जांच रुकवाने वाले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

हिमाचल में बड़ा हादसा, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर खाई में गिरी कार; पांच लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा ट्रक, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

ऐसे खुली नैटवर्क की परतें

इस मामले की शुरूआत 24 अप्रैल, 2026 को हुई थी, जब बालूगंज पुलिस ने अविनाश चौहान (37) को 7 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा था। गहन पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने पहले भोजपुर (बिहार) के दो भाइयों विशाल यादव और जय प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया और अब आखिरकार फरीदाबाद से इस पूरे नैटवर्क के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर रवि अहिरवार को दबोच लिया गया है। कोर्ट से आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

नशे के खिलाफ जारी रहेगी पुलिस की कार्रवाई : एसएसपी

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि शिमला पुलिस की कार्रवाई केवल छोटी मात्रा की बरामदगी अथवा स्थानीय स्तर की गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नैटवर्कों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त करने की दिशा में सुनियोजित एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। शिमला पुलिस भविष्य में भी मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध इसी दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई जारी रखेगी।

Share160SendTweet100
Previous Post

बराड़ा में हत्या कर कोलर में जलाई थी लाश अमनदीप कौर हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी के पिता भी गिरफ्तार

Next Post

प्रेम-प्रसंग से आहत युवक ने उठाया खौफनक कदम, सुसाइड नोट बरामद

Next Post

प्रेम-प्रसंग से आहत युवक ने उठाया खौफनक कदम, सुसाइड नोट बरामद

The word Results written on old wooden arrow on black background.

Shimla: HPU ने घोषित किया BSc अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम, धर्मशाला कालेज की रुचिका प्रथम

पांवटा साहिब में लघु उद्योग भारती इकाई का शुभारंभ, विशाल गर्ग बने अध्यक्ष…

पांवटा साहिब में लघु उद्योग भारती इकाई का शुभारंभ, विशाल गर्ग बने अध्यक्ष...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App