ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : भाजपा कार्यकारिणी की बैठक मैं पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की पहली बैठक पांवटा साहिब में शुरू हो गई है बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी पहुंचे हैं बैठक के लिए पांवटा साहिब में व्यापक इंतजाम किए गए हैं कार्यकारिणी की पहली बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से भाजपा पदाधिकारी पहुंचे हैं पहली बैठक में निकाय चुनाव मिशन रिपीट का फार्मूला तय किया जाएगा।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल में भाजपा के विधायक सहित सभी सांसद इस सत्र में भाग लेने पहुंचे हैं

गुरु की नगरी पांवटा साहिब में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की मैराथन बैठक शुरू हो गई है बैठक में प्रदेश भाजपा व प्रदेश भाजपा से जुड़े तमाम दिग्गज पहुंच गए हैं हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किनारा किया है कहा जा रहा है कि खराब मौसम और खराब सेहत के चलते दोनों नेता पांवटा साहिब नहीं पहुंच पाए हैं उधर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पहले दिन के सत्र में पहुंच गए हैं अनुराग ठाकुर के इलावा प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे संगठन मंत्री पवन राणा सहित स्टेट केबिनेट के सभी मंत्री प्रदेशभर के भाजपा पदाधिकारी पहुंचे हैं इस बैठक में भाजपा का आगामी कार्यकाल के लिए एजेंडा तय किया जाएगा वहीं पंचायत व निकाय चुनाव के साथ-साथ मिशन रिपीट के लिए योजना बनाई जाएगी बैठक में प्रदेश भाजपा से जुड़े दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं के साथ अनुभव व नई रणनीति सांझा की जाएगी प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की पहली बैठक को नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की पहली परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है बैठक के लिए पांवटा साहिब में माकूल इंतजाम किए गए हैं कई किलोमीटर तक सड़कों और शहर को भाजपामय में किया गया है चारों तरफ भाजपा के झंडे बैनर और पोस्टर नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की बैठक में भाजपा की रणनीति तैयार की जाएगी।

दो दिवसीय बैठक में कई सत्र चलेंगे जिसमें दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र प्रदान करेंगे। बैठक के दूसरे दिन पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कुछ अन्य वक्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रभारी मंगल पांडे केंद्रीय मंत्रीअनुराग ठाकुर संगठन मंत्री पवन राणा विधायक सुखराम चौधरी शिलाई के पूर्व विधायक प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर रोहित चौधरी सुभाष चौधरी चरणजीत सिंह जोगा राहुल हितेंद्र आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!