ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर देवीनगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की आगामी बैठक जो कि 15 व 16 मार्च पावटा साहिब में होनी निश्चित हुई है  को लेकर आज देवी नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता मदन शर्मा के साथ दर्जनों भाजपा  कार्यकर्ताओं ने इस सफाई अभियान में हिस्सा लिया | देवीनगर के वार्ड नम्बर 9 व 10 में यह अभियान चलाया गया जिसमे लोगो ने बढ़ चड़कर हिस्सा लिया | इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता मदन  शर्मा सहित विवेक शर्मा शिवानी वर्मा कृष्णा धीमान शशी धीमान सहित दर्जनों  भाजपा के लोग शामिल थे |

जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व खाद्य आपूर्ति निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर जी ने बताया कि यह सिरमौर के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक  गुरु की नगरी पोंटा साहिब में में आयोजित हो रही है भाजपा जिला सिरमौर इस बैठक को सफल बनाने में  दिलो जान से जुटी हुई है इस  बैठक के बाद भाजपा प्रदेश संगठन को नई मजबूती मिलेगी ऐसा पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया है पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस बैठक को सफल बनाने में दिन-रात लगे हुए हैं

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!