प्रदेश में आज कोरोना वायरस के सभी 17 मामले नेगेटिव पाए गएः मुख्यमंत्री
कोविड-19 वायरस के लिए आज टांडा मैडिकल कालेज में 12 और आई.जी.एम.सी. शिमला में 5 सैम्पल लिए गए और सभी 17 मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।...
Read moreDetailsकोविड-19 वायरस के लिए आज टांडा मैडिकल कालेज में 12 और आई.जी.एम.सी. शिमला में 5 सैम्पल लिए गए और सभी 17 मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।...
Read moreDetailsसंगड़ाह के देवना में रविवार शाम करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि, एक...
Read moreDetailsजहां एक और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गरीबों को एडवांस राशन देने की बात कर रहे हैं तथा गरीबों के घर...
Read moreDetailsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण प्रदेश में लगाए गए कफ्र्यू के दृष्टिगत प्रदेश में स्थिति का जायजा लेने के लिए आज यहां से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए कि प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कफ्र्यू में छूट के दौरान उन्हें पर्याप्त मात्रा में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएं। जय राम ठाकुर ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों के समीप की दुकानों से आवश्यक वस्तुएं खरीदें और उचित सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए हर घर से केवल एक व्यक्ति को बाहर निकलने की अनुमति दी जाए। उन्होंने उपायुक्तों को यह सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए कि फार्मा उद्योगों में दवा निर्माण का कार्य प्रभावित न हो और समाज के कमजोर वर्गों को भोजन व आश्रय प्रदान करने के लिए प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भोजन एवं आश्रय की सुविधा प्रदान करने के लिए स्कूल भवनों का उपयोग किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अंदर और अंतर्राज्यीय निर्गमन पर कम से कम चार-पांच दिन पूर्ण प्रतिबन्ध रहे, ताकि सामाजिक दूरी बनाए रखने के उद्देश्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपायुक्त लोगों को प्रेरित करे कि वे जहां हैं, वहीं रूके रहें तथा उनके लिए भोजन और ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के किसी व्यक्ति ने अगर बाहरी राज्य से प्रवेश किया है तो उसकी पहचान कर 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाए। उन्होंने कहा कि फसे हुए लोगों को उनकी मांग के अनुरूप राशन अथवा पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाया जाए तथा शिविरों में सामाजिक दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए राज्य राष्ट्रीय हेल्थ मिशन में टेलीमेडिसन हब स्थापित किया जा रहा है, जिसे राज्य के विभिन्न स्थानों में स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों से जोड़ा जाएगा। यह केंद्र प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे से दो शिफ्टों में कार्य करेगा और मेडिसिन, पैडियाट्रिक्स और साईकैट्री की परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वायरस के उपचार के लिए चिन्हित तीनों मेडिकल काॅलेजों में वेटिंलेंटरों की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में निजी सुरक्षा उपकरण किट भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक प्रदेश में विदेश से 2409 लोग आए हैं, जिनमें से 724 लोगों ने 28 दिनों की आवश्यक निगरानी अवधि पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि आज टांडा मेडिकल काॅलेज में 24 और आईजीएमसी शिमला में कोविड-19 के लिए पांच लोगों की जांच की गई और सभी 29 लोगों की जांच नेगेटिव पाई गई है। प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के लिए 179 लोगों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल काॅलेज में दाखिल कोविड-19 पोजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट भी आज नेगेटिव पाई गई है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने उपायुक्तों को कोरोना महामारी के कारण हुए नुकसान का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को स्थानीय फलों एवं सब्जियों का प्रापण भी करना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि टांडा मेडिकल काॅलेज में दाखिल एक व्यक्ति की रिपोर्ट कल नेगेटिव आई थी और आज पुनः जांच में भी उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि एक अन्य रोगी को पिछले कल पोजिटिव पाया गया था, जिसकी एक सप्ताह बाद पुनः जांच की जाएगी। पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने कहा कि भ्रामक प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रधान सचिव जेसी शर्मा एवं ओंकार चंद शर्मा, सचिव रजनीश, देवेश कुमार व अमिताभ अवस्थी और निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन भी बैठक में शामिल थे।
Read moreDetailsनिदेशक व विशेष सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन डीसी राणा ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन...
Read moreDetailsजहां एक ओर कोरोना वायरस के खौफ में दुनिया घरों में लॉकडाउन हो गई है तथा पुलिस भी कर्फ्यू को...
Read moreDetailsगत दिवस पुलिस चौकी पझौता की पुलिस टीम को लेउनाना क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त...
Read moreDetailsप्रदेश सरकार ने कोविड-19 से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए राज्य और जिला स्तर पर आपातकालीन परिचालन...
Read moreDetailsविश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19/कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित किया गया है, जिसके दृष्टिगत हिमाचल प्रदेष सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेष...
Read moreDetailsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि किसानों और बागवानों को पौध संरक्षण सामग्री जैसे स्प्रे तेल, फफूंदनाशक और उर्वरक...
Read moreDetails© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App