ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : मैनकाइंड फार्मा में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन की खुली नींद फैक्ट्री का इलाका घोषित होगा कंटेनमेंट जोन

पावटा साहिब की किशनपुरा स्थित मैनकाइंड फार्मा यूनिट 1 में करोना वायरस संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं बताया जा रहा है कि यह सभी लोग पहले 2 संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे 8 मामले सामने आने के बाद कंपनी प्रबंधन की पोल पट्टी खुल गयी  हैं तथा प्रशासन भी कंपनी के सभी लोगों के टेस्ट करवाने की बात कर रहा है | वही एस डी एम् द्वारा कम्पनी को आगले आदेशो तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए गये है |

गौरतलब है कि मैनकाइंड ग्रुप पर पहले भी लापरवाही के गंभीर आरोप लगते रहे हैं तथा कंपनी प्रबंधन अपने लिए अलग कानून बनाए जाने तथा प्रशासन में अपना दबदबे की बात कहता रहा है तथा करोडो  रुपये सरकार को तथा प्रशासन को दान करने के दावे करता है  यही नहीं लापरवाही सामने आने पर भी बड़े वकीलों को हर करे जाने की बात कंपनी प्रबंधन करता रहा है अब देखना यह होगा कि सरकार व प्रशासन कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई करेगा या मिलीभगत कर मामला दबा दिया जाएगा|

पावटा साहिब के किशनपुरा स्थित मैनकाइंड फार्मा में 2 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फार्मा उद्योग को 16 तारीख तक के लिए बंद कर दिया गया था  क्योंकि उद्योग में दवाइयां बनती है इसी कारण उद्योग प्रबंधन तथा प्रशासन के भी हाथ पांव फूले हुए हैं | मिली जानकारी के अनुसार पावटा साहिब के किशनपुरा स्थित मैनकाइंड उद्योग में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी जिसके बाद उद्योग को 16 तारीख तक के लिए बंद कर दिया था  तथा उद्योग को सैनिटाइज किया जा रहा है बताया जा रहा है कि दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति कुछ दिनों पहले तक फैक्ट्री में काम कर रहे थे जिनके बाद गत दिवस 8 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव आये है |

बीएमओ अजय देओल ने आठ  लोगों के पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन को इस विषय में सूचना दे दी गई है तथा फैक्ट्री को बंद करने का निर्देश दे दिया गया है  वही सैनिटाइज कराए जाने के विषय पर उन्होंने कहा कि फैक्टरी स्वयं इस कार्य को अंजाम दे रही है |

पहले भी प्रशासन के ऊपर मैनकाइंड ग्रुप के साथ मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं अब यह देखना होगा कि पहले काला आम्ब के एक उद्योग में कुछ लोगों के पॉजिटिव आने के बाद उद्योग को नोटिस दिया गया था क्या आप मैनकाइंड उद्योग से भी इस विषय में जवाब तलब किया जाएगा या मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जाएगी वही पुलिस प्रशासन तथा हेल्थ विभाग इस विषय की जानकारी इकट्ठा करने में जुट गया है कि अपने संक्रमित व्यक्ति इससे पहले किन किन लोगों के संपर्क में आए थे तथा वह कहां से पॉजिटिव हुए थे इस विषय में एस डी एम् ने कहा की आज मैनकाइंड उद्योग के आस पास के इलाके को कांटेंमेंट ज़ोन घोषित करने की पर्क्रिया अमल में लायी जा रही है |

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!