गत दिवस पुलिस चौकी पझौता की पुलिस टीम को लेउनाना क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि मनोहर शर्मा निवासी गाँव नाना PO लेउनाना तह0 राजगढ़, जिला सिरमौर, ने अपने घर में अवैध शराब बेचने का धन्धा करता है । जिस सूचना के आधार पर पुलिस चौकी पझौता की पुलिस टीम द्वारा मनोहर शर्मा उपरोक्त के घर पर दबिश दी गयी तथा उसके घर की तलाशी ली ।
तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उपरोक्त व्यक्ति के मकान से कुल 288 बोतलें देशी अवैध शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिस पर मनोहर शर्मा के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अधीन मामला दर्ज किया गया है | मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि मामले में जाँच की जा रही है ।












