Khabron wala
सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन देने के लिए 10 जिलों को लगभग 353 करोड़ 72 रुपए की राशि जारी कर दी है। ऐसे में इस सप्ताह लाभार्थियों के खाते में 3 महीने की पैंशन डाल दी जाएगी। प्रदेश में 7,07,228 पैंशनधारकों के खातों में 3 महीने की सामाजिक सुरक्षा पैंशन डाली जाएगी। हालांकि इस दौरान जिन्होंने अभी तक ई-के.वाई.सी. नहीं करवाई है, उन्हें इससे वंचित रहना पड़ सकता है। इस दौरान 1 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है।












