ADVERTISEMENT

भुड्ड बैरियर पर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी इकबाल मोहम्मद गिरफ्तार

*भुड्ड बैरियर पर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी इकबाल मोहम्मद गिरफ्तार*

Khabron wala 

बद्दी पुलिस की टीम ने भुड़ बैरियर के पास व्यापारी पर हथियारों से किए गए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी इकबाल मोहम्मद पुत्र सुलेमान निवासी चनाल माजरा को आज दिनांक 29.09.2026 को गिरफ्तार किया है। दिनांक 09.08.2026 की रात मक्खन सिंह अपने गोदाम से वाहन संख्या HP-12Q-7790 में घर लौट रहा था। भुड्ड बैरियर के पास स्विफ्ट कार एवं पिकअप वाहन द्वारा उसका रास्ता रोककर कुछ व्यक्तियों द्वारा डंडों एवं धारदार हथियारों से उस पर हमला किया गया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं तथा उपचार के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। घटना के संबंध में पुलिस थाना बद्दी में धारा 126(2), 109, 309(4), 3(5), 232(1), 311 BNS तथा 25/54/59 Arms Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस द्वारा CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, गवाहों के बयान एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी इकबाल मोहम्मद के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न पुलिस थानों में कुल 11 अभियोग दर्ज है, जिनमें हत्या के प्रयास, फिरौती, मारपीट, धमकी, चोरी, खनन अधिनियम एवं Arms Act सहित विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *