ADVERTISEMENT

Sirmour: सड़क पर बेसहारा छोड़े पशुओं के टैग से 3 मालिकों की पहचान, SDM नाहन ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

Khabron wala

सिरमौर जिला मुख्यालय के नाहन शहर में बेसहारा घूम रहे पशुओं को प्रशासन ने रेस्क्यू कर पच्छाद उपमंडल के कोटला बरोग स्थित गौशाला में भेजा है। शनिवार को नाहन शहर में बेसहारा घूम रहे 7 पशुओं में से तीन पशु नाहन के लोगों के पाए गए। जिनके खिलाफ एसडीएम ने पुलिस थाना प्रभारी नाहन को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

नाहन नगर परिषद क्षेत्र से शनिवार को 7 पशुओं को एसडीएम नाहन राजीव संख्या के नेतृत्व में रेस्क्यू कर किया गया। इन 7 पशुओं में से तीन पशु पालतू थे, जिसमें नौणी का बाग के रमेश चंद्र और रजत सैनी तथा नाहन शहर के वार्ड नंबर 13 के राजकुमार के पशुओं के टैग लगे हुए थे। शहर में आवारा घूम रहे पशुओं की पहचान कान में लगे हुए टैग से हुई।

शहर में पालतू पशुओं को बेसहारा छोड़ने पर एसडीएम ने पुलिस थाना प्रभारी नाहन को निर्देश दिए कि इन तीनों लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाए।

एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि पशुओं को रेस्क्यू कर गौशाला में भेजने का कार्य लगातार जारी है। कुछ पशुओं को हांडी कुंडी गौशाला नालागढ़ तथा काऊ सेक्चुअरी कोटला बरोग भेजा जा रहा है। एसडीएम ने नाहन उपमंडल के तहत आने वाले सभी किसानों तथा ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वह अपने पालतू पशुओं को बेसहारा न छोड़ें। शिकायत मिलने पर किसानों और ग्रामीणों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *