ADVERTISEMENT

वन विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर रतन सिंह पुंडीर नहीं रहे, वरिष्ठ पत्रकार राजन पुंडीर को पितृ शोक

Khabron wala

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में दैनिक जागरण समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता राजन पुंडीर के पिता रतन सिंह पुंडीर (74) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र में शोक की लहर है।

दिवंगत रतन सिंह पुंडीर हिमाचल प्रदेश वन विभाग से डिप्टी रेंजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वन विभाग में उन्होंने करीब 40 वर्षों तक विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। वह मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।नक्शे देखें

उन्होंने मध्य रात्रि अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार ने अपना एक वरिष्ठ सदस्य खो दिया है। उनके निधन पर जिला मुख्यालय नाहन के पत्रकारों ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

दिवंगत रतन सिंह पुंडीर अपने पीछे पत्नी, बेटे राजन पुंडीर व राजेश पुंडीर समेत समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वीरवार सुबह 9:30 बजे पैतृक गांव टिक्कर के श्मशान घाट में कियाजाएगा।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *