Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल प्रदेश पुलिस राष्ट्रपति कलर अवार्ड से सम्मानित

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
8 months ago
in मुख्य ख़बरें
231
0
496
SHARES
2.9k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

पांवटा साहिब में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

गैलेक्सी आईटीआई मे शुरु हुई एडमिशन इन कोर्सों पर इस तारीख तक करे आवेदन

पांवटा साहिब : कांग्रेस युवा नेता अवनीत सिंह लांबा विक्रमादित्य सिंह और जनता का ध्यान आकर्षित करने में सफल नजर आए

पावटा साहिब : बद्रीपुर पंचायत के पूर्व प्रधान रामलाल शर्मा ने घोटाले के 119000 रुपए किये जमा

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आज यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में प्रेजिडेंट कलर अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बतौर मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। राज्यपाल ने प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति कलर अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने प्राप्त किया।
राज्यपाल ने प्रदेश पुलिस को प्रेजिडेंट कलर मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह भारत का आठवां राज्य पुलिस बल है जिसे यह गौरव प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस को प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार मिलना एक विशेष उपलब्धि है जो यह साबित करता है कि हिमाचल पुलिस प्रदर्शन, निपुणता, अखण्डता, मानव अधिकारों की सुरक्षा और अन्य मानकों के साथ मानवता की सेवा में उच्च स्थान रखती है।
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार प्रदेश पुलिस के कर्मियों के अथक योगदान के लिए प्रदान किया गया है जिन्होंने विश्वसनीय, व्यवसायिक और ईमानदारी से एक जन हितैषी के रूप में वर्षों अथक कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अवार्ड पुलिस कर्मियों को और बेहतर ढंग से जन सेवा के लिए प्रोत्साहित करेगा।
इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश पुलिस को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रेजिडेंशियल अवार्ड प्राप्त होेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह किसी भी पुलिस कर्मी के जीवन की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिमाचल प्रदेश पुलिस देश का आठवां पुलिस बल है जिसे प्रेजिडेंशियल अवार्ड प्राप्त हुआ है।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि प्रेजिडेंटस कलर केवल एक पुरस्कार नहीं अपितु यह एक जिम्मेदारी भी है जिसे हिमाचल प्रदेश पुलिस को अब और अधिक ईमानदारी, दक्षता और अनुशासन के साथ निभाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस का प्रत्येक जवान देव भूमि हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा और यहां शांति बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने राज्यपाल को प्रेजिडेंटस कलर पुरस्कार प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
 इससे पूर्व राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया।
पुलिस बैंड द्वारा होलो स्क्वेयर व बैंड की धुनों की प्रस्तुति और रंगों से अभिषेक मुख्य आकर्षण रहा।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, पुलिस विभाग व सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व पुलिस अधीक्षक गण और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share198SendTweet124

Related Posts

पांवटा साहिब में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब में एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

2 hours ago
पांवटा साहिब : कांग्रेस युवा नेता अवनीत सिंह लांबा विक्रमादित्य सिंह और जनता का ध्यान आकर्षित करने में सफल नजर आए
मुख्य ख़बरें

गैलेक्सी आईटीआई मे शुरु हुई एडमिशन इन कोर्सों पर इस तारीख तक करे आवेदन

12 hours ago
पांवटा साहिब : कांग्रेस युवा नेता अवनीत सिंह लांबा विक्रमादित्य सिंह और जनता का ध्यान आकर्षित करने में सफल नजर आए
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : कांग्रेस युवा नेता अवनीत सिंह लांबा विक्रमादित्य सिंह और जनता का ध्यान आकर्षित करने में सफल नजर आए

2 days ago
पावटा साहिब : बद्रीपुर पंचायत के  पूर्व प्रधान रामलाल शर्मा ने  घोटाले के 119000 रुपए किये जमा
मुख्य ख़बरें

पावटा साहिब : बद्रीपुर पंचायत के पूर्व प्रधान रामलाल शर्मा ने घोटाले के 119000 रुपए किये जमा

3 days ago
पॉवटा बाईपास हेतु अवार्ड घोषित कर मुआवजा राशि निधार्रित-विवेक महाजन
मुख्य ख़बरें

पॉवटा बाईपास हेतु अवार्ड घोषित कर मुआवजा राशि निधार्रित-विवेक महाजन

3 days ago
अचानक एससी परिवार के घर पहुंचे मनीष तोमर, सादगी देख लोग हुए हैरान, एससी  समाज संग किया भोजन, लोगों ने कहा इस बार नेता नहीं बेटा चुनेंगे
मुख्य ख़बरें

अचानक एससी परिवार के घर पहुंचे मनीष तोमर, सादगी देख लोग हुए हैरान, एससी समाज संग किया भोजन, लोगों ने कहा इस बार नेता नहीं बेटा चुनेंगे

3 days ago
पांवटा साहिब के नवयुवक की कोरोना से मौत, कोरोना प्रोटोकॉल से हुआ अंतिम संस्कार
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब के नवयुवक की कोरोना से मौत, कोरोना प्रोटोकॉल से हुआ अंतिम संस्कार

4 days ago
पूर्व भाजपा नेता मनीष तोमर का आगरो में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ता बोले मनीष गिरिपार का बेटा
मुख्य ख़बरें

पूर्व भाजपा नेता मनीष तोमर का आगरो में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ता बोले मनीष गिरिपार का बेटा

5 days ago
पढ़ें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय
मुख्य ख़बरें

पढ़ें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

5 days ago
Load More

Categories

  • अपराध (307)
  • ऊना (3)
  • काँगड़ा (23)
  • कुल्लू (32)
  • खेल (1)
  • चम्बा (9)
  • देश (10)
  • धमाकेदार ख़बरें (4)
  • बिलासपुर (2)
  • मंडी (2)
  • मनोरंजन (4)
  • मुख्य ख़बरें (4,414)
  • राजनीती (19)
  • लाहौल स्पिति (3)
  • विदेश (1)
  • शिमला (19)
  • सिरमौर (1,821)
  • सोलन (87)
  • हमीरपुर (1)
  • हिमाचल प्रदेश (2,156)
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by Webnotech

No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by Webnotech

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!