• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

इंडियन एयरफोर्स में बड़ा अफसर बना बेटा, भावुक हुए पिता ने गांव भर में बांटी मिठाई

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

कहते हैं ख्वाब जब हौसलों से जुड़ जाते हैं, तो गांव की गलियां भी आसमान तक पहुंच जाती हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की हरौली तहसील के छोटे से गांव चांदपुर (कलेहरा) ने एक बार फिर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

फ्लाइंग ऑफिसर बने उत्कर्ष शर्मा

चांदपुर के रहने वाले उत्कर्ष शर्मा का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

उत्कर्ष शर्मा के पिता नरेश शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मोनिका शर्मा गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उत्कर्ष ने मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

परिवारजनों का कहना है कि उत्कर्ष बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहे हैं। उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता को बहुत गर्व है। बेटे की सफलता पर भावुक हुए पिता ने गांव भर में लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी बांटी।

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो उत्कर्ष शर्मा ने नॉन-मेडिकल स्ट्रीम से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने थापर यूनिवर्सिटी, पटियाला से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनकर देशसेवा करने का संकल्प लिया था।

दादा से मिली प्रेरणा

उत्कर्ष को देशसेवा की प्रेरणा अपने दादा स्वर्गीय सूबेदार केशवा नंद शर्मा से मिली, जिन्होंने भारतीय सेना में रहकर राष्ट्र की सेवा की थी। रक्षा पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने के कारण बचपन से ही उनके भीतर अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।

कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर उत्कर्ष शर्मा ने अखिल भारतीय स्तर की लिखित परीक्षा को पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इसके बाद देहरादून में आयोजित पांच दिवसीय सेवा चयन बोर्ड (SSB) साक्षात्कार में भी उन्होंने पहले प्रयास में सफलता हासिल की। इस चयन के साथ ही उत्कर्ष ने न केवल ऊना जिले बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है।

फ्लाइंग ऑफिसर उत्कृष शर्मा

भारतीय वायुसेना द्वारा 12 दिसंबर 2025 को घोषित परिणामों के अनुसार उत्कर्ष शर्मा का फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन के लिए चयन हुआ है। उन्हें 28 दिसंबर 2025 को हैदराबाद स्थित वायुसेना अकादमी में रिपोर्ट करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जनवरी 2026 से उनका प्रशिक्षण बैच शुरू होगा, जिसके बाद वे औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनकर देशसेवा की जिम्मेदारी निभाएंगे।

उत्कर्ष की इस सफलता की खबर मिलते ही गांव चांदपुर (कलेहरा) में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और उत्कर्ष को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि इस तरह की प्रेरणादायक सफलताएं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का हौसला देती हैं।

 

 

Share160SendTweet100
Previous Post

सेना के जवान ने घर पर उठाया ये खाैफनाक कदम! 22 दिन पहले बना था दूल्हा

Next Post

छोटे से गांव का बेटा बना फ्लाइंग ऑफिसर, कड़ी मेहनत से पूरा किया आसमान छूने का सपना

Next Post

छोटे से गांव का बेटा बना फ्लाइंग ऑफिसर, कड़ी मेहनत से पूरा किया आसमान छूने का सपना

Himachal: बिन आंखों के देखा बड़ा सपना- मुस्कान नेगी बनी PhD करने वाली पहली दृष्टिबाधित महिला

Himachal: बिन आंखों के देखा बड़ा सपना- मुस्कान नेगी बनी PhD करने वाली पहली दृष्टिबाधित महिला

दिल्ली की कांग्रेस रैली में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी निकृष्टता की पराकाष्ठा

दिल्ली की कांग्रेस रैली में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी निकृष्टता की पराकाष्ठा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App